Delhi Assembly Election 2020 : करावल नगर में जीत हासिल करना आप के लिए चुनौतीपूर्ण, पढ़ें जरूरी बातें
दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान हो चुका है। दिल्ली की करावल नगर सीट पर 2015 के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल की थी। लेकिन इस बार इस सीट को बचाना आप के लिए काफी मुश्किल होगा। पढ़िए करावल नगर सीट से जुड़ी अहम बातें...
विधानसभा चुनाव 2015 में करावल नगर सीट पर कपिल मिश्रा ने जीत हासिल की थी। कपिल तब आप के नेता थे। उन्होंने कुल 101865 वोट मिले थे। जबकि उनके विरोधी बीजेपी के मोहन बिष्ट को 57434 वोट मिले थे। इन दोनों के बीच हार का अंतर 44431 वोटों का था। एक बात यह है कि कपिल अब भाजपा जॉइन कर चुके हैं। लिहाजा यह देखना दिलचस्प होगा कि जनता कपिल को चुनती है या आप को।
विधानसभा चुनाव 2013 में भाजपा के मोहन सिंह ने कपिल को हराया था। मोहन सिंह को 49262 वोट मिले थे। जबकि कपिल को 46179 वोट मिले थे। इस चुनाव में भी कपिल आम आदमी पार्टी की तरफ से लड़े थे।
करावल नगर सीट पर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजे -
कपिल मिश्रा (आप) - 101865 वोट
मोहन सिंह बिष्ट (भाजपा) - 57434 वोट
करावल नगर सीट पर 2013 विधानसभा चुनाव के नतीजे -
मोहन सिंह बिष्ट (भाजपा) - 49262 वोट
कपिल मिश्रा (आप) - 46179
बता दें चुनाव की घोषणा के बाद सभी पार्टियां तैयारी में जुट गई हैं। आम आदमी पार्टी ने पिछले चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की थी। लेकिन इस बार उसके लिए जीत हासिल करना चुनौतीपूर्ण होगा। वहीं भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस इस चुनाव में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेगी। इस बार चुनाव 8 फरवरी को होगा और मतगणना 11 फरवरी को होगी।